कटनी नगर: स्कूल भूमि के सीमांकन के लिए 1 वर्ष चक्कर काट रहे संस्था के सदस्य, चाका बाईपास रोड में है भूमि
प्रायवेट स्कूल की भूमि के सिमांकन के लिए 1 वर्ष संस्था सोहन लाल गुप्ता के सदस्य अशोक कुमार वर्मा पटवारी के चक्कर काट रहे है। पटवारी द्वारा उन्हें तर्क दिया जाता है कि उनके पास राष्ट्रीय राजमार्ग का नक्शा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण सीमांकन नही हो पा रहा। इसकी शिकायत संस्था के सदस्य के द्वारा आज गरुवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय में की गई है।