मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन थाने के SSI को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, पुलिस महकमे में हड़कंप
मुज़फ्फ़रनगर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाने के एसएसआई प्रवीण शर्मा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। ट्रैप के दौरान आरोपी को थाने के अंदर ही दबोच लिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया