हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने 24 किलो 440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जनों को 24 किलो 440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई को सुपुर्द की गई है।