पेटरवार: दीपक प्रकाश पेटरवार पहुंचे, भाजपा ने किया स्वागत, कांग्रेस-झामुमो सरकार पर बोला हमला
पेटरवार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश पहुचे।जहां भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया।समय लगभग साढ़े 12 बजे उन्होंने स्वर्गीय छत्रु राम महतो जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद पेटरवार स्थित समाधान कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।