आंवला: आंवला के ढकिया गांव में झोपड़ी में आग, एक बछिया की मौत, दो भैंस झुलसीं, लाखों का भूसा हुआ राख
Aonla, Bareilly | Apr 20, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के ढकिया गांव में सोमवार को सुबह 11 बजे तीन भाइयों की झोपड़ियों में आग लग गई। इस घटना में एक बछिया की मौत हो गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। आग से लाखों रुपये का पशु भूसा और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।