सांगानेर: चौहान स्टेडियम में क्रिकेट मैच के बाद दो पड़ोसियों में झगड़ा, एक पक्ष के युवाओं ने लाठी-डंडों से किया हमला
जयपुर शहर के चौगान स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मैच के बाद दो पड़ोसियों में हुई कहासुनी के बाद झगड़े का मामला सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि मैच के बाद एक युवक को रास्ते में रोककर 5 लोगों ने मारपीट की और हमला कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि दोनों पक्ष पड़ोसी है और क्रिकेट मैच को दौरान झड़प हुई थी।