नरसिंहपुर: परतापुर के पास सामने से आ रही बाइक की टक्कर से व्यक्ति हुआ घायल अस्पताल में भर्ती
कोलिया निवासी एक व्यक्ति अपनी बाइक से नरसिंहपुर आ रहा था। उस दौरान परतापुर के पास बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल अवस्था में रोड की साइड में गिर गया। वहीं किसी पहचान वाले ने घटना की सूचना परिजनों को फोन पर दी और परिजन मौके पर पहुँचे और उसे लेकर हर्रई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।