धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत में सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की।