बांका: नयाटोला मधाय गांव में स्नान करते समय तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत
Banka, Banka | May 16, 2026 नयाटोला मधाय गांव में स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से एक 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नयाटोला मधाय निवासी चंदन शाह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई। शनिवार की दोपहर 12:00 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया। मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र सोनू कुमार गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में स्नान करने गया था।