मोदनगंज: स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार ने ज़िला टॉपर खुशबू को किया सम्मानित, कई लोग रहे मौजूद
स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार ने कला संकाय के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिला टॉप करने वाली खुशबू कुमारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने खुशबू को मिठाई खिलाया और उसके परिजनों को भी बधाई दी। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि वर्तमान सरकार में महिलाएं आगे बढ़ रही है और इसी का परिणाम है कि बच्चियों शिक्षा के क्षेत्र में जिला टॉप कर रही है।