ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में जिला कृषि अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान के संबंध में दी जानकारी
ऊँचाहार तहसील में शनिवार की दोपहर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, फार्मर रजिस्ट्री अभियान अब 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा, इस दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा।जिस किसान की फार्मर रजिस्ट्री न हुई तो उसे किसान सम्मान निधि, फर्टिलाइजर सामग्री की खरीद समेत अन्य सुविधाओं से वंचित रहना होगा।