मंझनपुर: कौशाम्बी जिले में मौके पर समाधान, जनता को राहत अभियान के अंतर्गत भूमि विवादों का निस्तारण गांव में किया जाएगा
जिलाधिकारी डा. अमित पाल ने “मौके पर समाधान, जनता को राहत” अभियान चलाने के निर्देश दिए है, जिसके अन्तर्गत भूमि विवाद की समस्याओं का समाधान गॉव में ही किया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि तहसीलवार ऐसे 10-10 ग्रामों की सूची तैयार की जाए, जहाँ पर भूमि विवाद की संख्या सर्वाधिक है।