कोईलवर: अब्दुल बारी ब्रिज के नीचे सड़क पर जमी बालू की मोटी परत, हादसे का खतरा; वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में स्थित अब्दुल बारी ब्रिज के नीचे सड़क पर बालू की मोटी परत जम गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर फैली बालू के कारण वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह वीडियो रविवार की शाम करीब 6:30 सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है।