शंभूगंज बाजार की सड़क पर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे से 4:00 बजे तक सघन वाहन जांच अभियान चलाई। इस दौरान यातायात नियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले चालकों से निर्धारित जुर्माना की वसूली की गई। वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने बाइक चालको को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और चार चक्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की कहा।