गुना नगर: सर्राफा बाजार में बुजुर्ग महिला से लूट की कोशिश, लोगों ने बदमाश को पकड़कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घटना CCTV में कैद
गुना के सर्राफा बाजार में मंदिर से लौट रही एक बुजुर्ग महिला से चांदी की चैन छीनने और सोने की अंगूठी लूटने की कोशिश करने वाले बदमाश को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रात साढ़े आठ बजे की है। लोगों का कहना है कि गुना में हफ्ते भर के भीतर चेन स्नैचिंग और मंगलसूत्र लूट की यह तीसरी बड़ी वारदात है,