कासगंज एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत सिढ़पुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने धारा 147, 148, 149, 352, 504 और 506 के वारंटी अभियुक्त अभय प्रताप उर्फ़ निर्बोद पुत्र सत्य प्रकाश, निवासी ग्राम भुजपुरा को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।