मंझनपुर: कौशाम्बी में डायल 112 पर फोन कर युवक ने कहा- मैंने जहर खा लिया, उपचार के दौरान हुई मौत, घरेलू विवाद की आशंका
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से पहले युवक ने खुद डायल-112 पर फोन कर जहर खाने की सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल मंझनपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।