खंडवा: सड़क पर पड़े मुरुम से हुआ हादसा, शादी से लौट रहे 3 दोस्त टकराए, 28 वर्षीय टेलर की मौत
मध्यप्रदेश के खंडवा में सड़क पर पड़े मुरूम के ढेर ने एक युवक की जान ले ली। शादी से लौट रहे तीन लोग बाइक सहित अनियंत्रित होकर ढेर से टकरा गए। हादसे में 28 वर्षीय टेलर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हैं। लापरवाही से सड़क पर डाला गया मुरूम हादसे की वजह बना।