पिड़ावा: कल्याणपुरा रोड पर पुलिया से नीचे गिरे बाइक सवार दो युवक, एक की मौत और एक गंभीर घायल
पिड़ावा क्षेत्र के कल्याणपुरा रोड़ पर शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि में पीलिया खाल की पुलिया से बाइक सवार दो युवक नीचे गिर गए।हादसे में एक की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात के समय मध्यप्रदेश के सुसनेर क्षेत्र के रहने वाले दो युवक पुलिया से नीचे गिर गए।मृतक की पहचान पिपलिया निवासी बालू के रूप में हुई।