विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट पुरवारी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मौत
बुधवार को समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बेलसंडी तारा वार्ड 11 निवासी 60 वर्षीय रामसेवक महतो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते मौत हो गई