विभूतिपुर: विभूतिपुर के मजदूर की रोहतास के बेलासपुर में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
मोहम्मदपुर सकरा पंचायत वार्ड 12 निवासी कैलाश महतो के 24 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार का शव बुधवार को गांव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। बताया गया कि सत्यम रोहतास जिला के करहगर प्रखंड अंतर्गत बेलासपुर गांव स्थित राइस मिल में मजदूरी करता था। मंगलवार को लगभग 2 बजे तेज़ आंधी में दीवार गिरी जिंसके मलवे में दब गया था। जिससे उसकी मौत हो हो गया था।