विभूतिपुर: विभूतिपुर के बसौना टोला में मॉकड्रिल के माध्यम से आग से सुरक्षा व बचाव की जानकारी देते हुए पंपलेट किया गया वितरण
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर पंचायत के वार्ड 14 बसौना टोला में रविवार को टीम के द्वारा अगलगी से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय हेतु मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। वहीं पंपलेट का भी वितरण किया गया। टीम में विभूतिपुर थाना के अग्नि चालक सद्दाम हुसैन, अग्निक अफसाना खातून शामिल थे। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।