घोसी: कोपागंज पुलिस ने बीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया चालान
घोसी सर्किल के कोपागंज पुलिस ने बीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। थाने के उपनिरीक्षक आशुतोष मिश्रा मय हमराहियांन क्षेत्र देखभाल व चेकिंग के दौरान इंदारा पूर्वी केबिन फाटक के पास से एक युवक को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में अपना नाम रामसमुझ राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी कटवास बताया।