घोसी: 21वीं रमज़ान हज़रत अली की शहादत पर घोसी में निकला जुलूस, अंजुमन ने नोहा पढ़कर दी श्रद्धांजलि
घोसी नगर के बड़ागाँव शिया मोहल्ले में हज़रत अली की शहादत के मौके पर जुलूस निकला जहां लोगों ने हजरत अली की याद में 21वीं रमज़ान को उनके परिवार को श्रद्धाजंलि दी। पहले ताबूत शिया जामा मस्जिद से निकला उसके बाद मौलाना मुज्तबा हुसैन उसके बाद हाजी कौशर अली, अली हसन कर्बलाई, सैय्यद इमरान हैदर, शिया जामा मस्जिद, मस्जिदे ज़हरा से ताबूत निकाले गए।