गुमला: एक सप्ताह से कीचड़ में तब्दील आजाद बस्ती की मुख्य सड़क, स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी
Gumla, Gumla | Jul 7, 2026 नगर परिषद क्षेत्र के हॉट इलाके आजाद बस्ती वार्ड संख्या-9 की मुख्य सड़क पिछले एक सप्ताह से बारिश के पानी और जलजमाव के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति से आजाद बस्ती और हुसैन नगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।