ब्यौहारी: UPI से ₹4 लाख 85 हजार की ठगी करने वाला आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार
ब्यौहारी पुलिस ने UPI के माध्यम से 4.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अभिराज साहू को जबलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इसका खुलासा पुलिस ने मंगलवार सुबह 9 बजे किया है ।