चंदिया: खराब सड़क की पोस्ट पर बवाल: सरपंच पर ग्रामीण को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा में खराब सड़क की समस्या को सोशल मीडिया पर उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। देवरा निवासी पंकज यादव ने गांव की जर्जर सड़क का वीडियो और फोटो अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर ग्राम पंचायत के सरपंच बबन सिंह ने पंकज यादव को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया,गाली-गलौज की गई