मंडला में रंगों के पर्व होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सोमवार को शाम 4:00 शहर के प्रमुख बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और होली से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चे,युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ बाजार पहुंचकर होली की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल,आकर्षक पिचकारियां बिक रही है।