रामपुर: सोमवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी के अभियोग का खुलासा, माल के साथ एक आरोपी किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Mar 17, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे पुलिस द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को थाना सिविल लाइन में चोरी के आरोप में दो लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। सोमवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्ज़े से 01 अदद चाकू नाजायज, चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।