रामपुर: युवा ने स्टार चौराहे का नाम भगत सिंह चौक रखने की मांग को लेकर अम्बेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
Rampur, Rampur | Mar 17, 2025 सोमवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव के नेतृत्व में युवाओं एक समूह स्टार चौराहे का नाम भगत सिंह चौक रखने की माँग को लेकर अम्बेडकर पार्क में अनिश्चिचित कालीन धरने पर बैठे। धरना शुरू कर युवा पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अपनी माँगे रखी।