रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भाकियू टिकैत के कार्यालय पर आयोजित पंचायत में गेहूं की फसल को आग से बचाने के टिप्स दिए गए
Rampur, Rampur | Mar 16, 2025 रविवार रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार किसान पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि कुछ दिन बाद गेहूं की फसल पक कर तैयार हो जाएगी। जिन खेतों से बिजली की लाइन गुजर रही है उनमें आग लगने का अंदेशा रहता है । इसलिए किसान विद्युत ट्रांसफार्मर के आसपास की अभी से सफाई कर दें। कहीं लाइन स्पार्किंग हो रही हो तो इसकी सूचना बिजली विभाग को दें।