मुरादाबाद: रतनपुर कला में उधर के पैसे मांगने पर चार लोगों ने दुकानदार के साथ की मारपीट उपचार के लिए लाया गया जिला अस्पताल
रतनपुर कला निवासी नईम क्षेत्र में ही एक परचून की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि फैसल, अकरम, जावेद, और एक अन्य ने उनसे कुछ दिन पूर्व पैसे उधार लिए थे। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो चारों ने एक राय होकर लाठी डंडों और धारदार हथियार से वारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में नईम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।।