मुरादाबाद: मुगलपुरा निवासी महिला संदिग्ध हालत में चंदौसी में बेहोश मिली उपचार के लिए मुरादाबाद के जिला अस्पताल में कराया भर्ती
मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला लक्ष्मी एक दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गई थी। महिला चंदौसी में संदिध हालत में बेहोश मिली है। चंदौसी पुलिस द्वारा महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है पुलिस द्वारा महिला के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।।