पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की मुलाकात
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को लोक सेवक आवास पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्री अश्विनी वैष्णव का गुलदस्ता देकर स्वागत और अभिनंदन किया। वहीं शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है।