मंगलवार को नर्मदापुरम सर्किट हाउस में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के निज सहायक एवं वरिष्ठ पत्रकार-लेखक मिलिंद रोंघे द्वारा लिखित पुस्तक "Parliament and Media" का विमोचन किया। पुस्तक में संसद और मीडिया के संबंध, उनकी भूमिका, जवाबदेही तथा लोकतंत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया है।