बरहज: वर्चस्व की जंग में चली गोलियां, तीन राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप
Barhaj, Deoria | Jan 17, 2026 उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बघौच घाट थाना क्षेत्र के देवरिया धस में प्लॉटिंग की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने–सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि वर्चस्व दिखाने के लिए एक पक्ष ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा–तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि तमकुही राज स्टेट की इस जमीन का दो अलग–अलग पक्षों से एग्रीमेंट हुआ था।