बेल्थरा रोड: इलाज के बाद सोनाडीह मेले में लौटा मौत के कुएं का जख्मी बाइक चालक कलाकार, कहा- दर्शकों का प्यार ही हमारी हिम्मत
बेल्थरारोड तहसील के सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में चल रहे विख्यात सोनाडीह मेले में संचालित ‘मौत के कुएं’ में शनिवार शाम हुए हादसे के बाद घायल बाइक चालक कलाकार इलाज के बाद रविवार को दोबारा मेले में लौट आया। जख्मी कलाकार दिनेश इटावा निवासी ने रविवार की शाम 4 बजे पत्रकारों से वार्ता के कहा कि दर्शकों का प्यार और हौसला ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।