पनागर: रांझी बड़ा पत्थर शराब दुकान का कांग्रेसियों ने किया विरोध, विधायक अशोक रोहाणी का पुतला दहन
रांझी क्षेत्र के 'बड़ा पत्थर' स्थित दुकान नंबर 2 को स्थानांतरित करने के फैसले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस निर्णय के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जताया। कांग्रेसियों का आरोप है कि इस स्थानांतरण के पीछे स्थानीय विधायक की मिलीभगत है, जिसके चलते विरोध स्वरूप उन्होंने विधायक अशोक रोहाणी का पुतला फूंका