लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा गांव में एक युवक की दबंगई का मामला सामने आया है। बेखौफ युवक ने अपने ही भाई की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक ने अवैध तमंचे के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा है।