कटनी ग्रामीण: मढ़ा देवरी में प्रसाद वितरण को लेकर विवाद, पांच लोगों में भिड़ंत, युवक घायल
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़ा देवरी में दुर्गा पूजा के बाद प्रसाद वितरण को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद में पांच लोग आपस में भिड़ गए, जिसमें 35 वर्षीय एक युवक को चोट आई। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया