बहरोड़: बहरोड के सुंदरोठ में दर्दनाक हादसा, टेंपो से गिरने पर युवती की मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
Behror, Alwar | Apr 17, 2026 बहरोड़ के मांढण थाना क्षेत्र के सुंदरोठ गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। गुरुवार सुबह टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई युवती ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है।