फूलिया कलां: खारी–मानसी नदियों में अवैध खनन पर NGT ने सख्ती दिखाई, 6 हफ्ते में रिपोर्ट तलब की
फूलियाकलां। खारी और मानसी नदियों में कथित अवैध बजरी खनन का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है।NGT ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार, संबंधित अधिकारियों और परियोजना प्रस्तावक को नोटिस जारी कर दिया है। ट्रिब्यूनल ने सभी पक्षों को 6 सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब और तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।