सीतापुर: सदरपुर इलाके में घर में सो रहे पिता-पुत्र को बदमाशों ने खिड़की से गोली मारकर किया जख्मी
जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के तुरनी गांव में घर में सो रहे पिता पुत्र को बदमाशों ने घर की बिजली काटने के बाद खिड़की से गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गोली लगने से घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार जारी है पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।