मांझी: पूर्व प्रत्याशी रासदा खातून का निधन, जनाजे में उमड़ी भीड़, पूर्व विधायक भी हुए शामिल
Manjhi, Saran | Apr 17, 2026 मांझी नगर पंचायत के मियां पट्टी निवासी मरहूम मसूदुर्रहमान उर्फ मकसूद आलम की पत्नी रासदा खातून 75 वर्ष का गुरुवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी जनाजे की नमाज में पूर्व विधायक सहित सैकड़ो गणमान्य लोग शामिल हुए। वे वर्ष 2022 के नगर पंचायत चुनाव में मुख्य पार्षद पद से अपनी किस्मत आजमाईं थीं।