दिल्ली में हुई घटना के बाद फर्रुखाबाद में भी पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। सोमवार रात करीब 9:40 पर थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के टाउनहॉल पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में गाड़ियों की चेकिंग की गई। कर स्वरों को रोककर उनकी आईडी कार्ड चेक किया गया।गाड़ियों की डिग्गी को खुलवाकर सामान को चेक किया गया लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।