करौली में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस के बीच दांव-पेंच तेज
करौली जिले में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला गर्मा गया है। कांग्रेस 1999 से जिला प्रमुख की कुर्सी पर काबिज है, जबकि भाजपा पहली बार इस पर अपना कब्जा जमाना चाहती है। कांग्रेस विधायक घनश्याम महर और भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने जीत का दावा किया है। भाजपा जिला परिषद में अपना बोर्ड बनाने का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ रही है।