देहरादून के नंदा क्षेत्र में सरकार के विकास कार्यों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में बनाया गया नया पुल भारी बारिश का दबाव नहीं झेल सका और बीच से धंस गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त पुल पर कोई बड़ा वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसकी वजह से पहली ही बड़ी बारिश में पुल जवाब दे गया। घटना के बाद प्रशासन ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए जा रहे विकास कार्य आखिर कितने टिकाऊ हैं?#aajkitaazakhabar #latestnewsindia #dehradoon #aajkitajakhabar