शिकोहाबाद: आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार का जिले में आगमन, राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर में नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम हुआ
आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार का जिले में आगमन हुआ। वे यहां नसीरपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान एक युद्ध नशे के विरूद्ध कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये। जिसमें डीएम फिरोजाबाद रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित की भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों संग मौजूदगी रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मंच के माध्यम से जागरूक किया गया।