कैराना: कांधला पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में मोहल्ला खैल के निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Apr 20, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सट्टे की खाईबाड़ी चल रही है, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से नकदी, पेन व सट्टा पर्चा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।