पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने से रोकने पर हुई मारपीट, पीड़ित ने SP से न्याय की गुहार
Purnea East, Purnia | Jun 5, 2026
पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने से रोकने पर विधायक के भांजे पर कथित तौर पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने 15 से 20 लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने, महिलाओं के सामने मारपीट करने, गला दबाकर हत्या की कोशिश और सोने की चकती छीनने का आरोप लगाया है।मारपीट में सात लोग घायल हुए हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की मांग की.